मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में सड़क सुरक्षा अभियान में 15 वाहनों पर कार्रवाई, दो डग्गामार वैन सीज

November 19, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के तहत परिवहन विभाग ने तृतीय दिवस विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने और चलते वाहन में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वाले चालकों के विरुद्ध 10 चालान किए गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम और यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान अनधिकृत रूप से संचालित डग्गामार वाहनों को भी निशाने पर लिया गया। इस दौरान तीन डग्गामार वाहनों के चालान किए गए, जबकि दो डग्गामार वैन को उप संभागीय परिवहन कार्यालय, बदायूं में सीज कर दिया गया।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए अपील की कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और न ही रील बनाने जैसी जानलेवा लापरवाही बरतें। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही न केवल चालक बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल सकती है। विभाग ने सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights