बरेली। मानव सेवा क्लब ने गुरुवार को बालाजी विहार गौटिया निवासी अनिल गुप्ता जो दोनों पैरों से विकलांग हैं उसके निवास पर पहुंचकर व्हील चेयर दी। अनिल गुप्ता इज्जत नगर पर चाय का खोका लगाता था। दोनों पैरों से विकलांग होने के बाद उसकी रोजी रोटी खत्म हो गई तीन लड़कियों का पिता अपनी गृहस्थी चलाने में बहुत परेशान है। उसको क्लब ने कुछ आर्थिक सहायता भी प्रदान की। यह कार्यक्रम पुरुष दिवस और वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर आयोजित किया गया। व्हील चेयर क्लब के सदस्य विष्णु अग्रवाल के सहयोग से दी गई। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा मानव सेवा सर्वोत्तम सेवा है इसको सभी को करना चाहिए। कार्यक्रम में महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना, डॉ. सुरेश रस्तोगी, प्रकाश चन्द्र सक्सेना, विष्णु अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, आर.एन. मेहरोत्रा, ए. एल.गुप्ता,अनिल सक्सेना और निशि गुप्ता मौजूद रहे।