मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा विधायक के प्रयास से बदायूं में 57 लाख से होंगे 12 विकास कार्य, जर्जर सड़कों की बदलेगी सूरत

November 19, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के विकास को गति देने के लिए विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने बड़ी पहल की है। उनके प्रयासों से विधायक निधि योजना के अंतर्गत बदायूं शहर में 12 विकास कार्यों के लिए 56 लाख 50 हजार 700 रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। इन कार्यों के पूरा होने से शहर के विभिन्न मोहल्लों और वार्डों में जर्जर सड़कों की सूरत बदलेगी और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्वीकृत कार्यों में अधिकांश सीसी सड़क निर्माण से संबंधित हैं। इसके अलावा सिविल बार परिसर में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मृति द्वार का निर्माण भी कराया जाएगा। लंबे समय से खराब सड़कों और गलियों के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए विधायक ने इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराया है।

योजना के तहत सिविल बार में स्मृति द्वार के लिए 2.40 लाख रुपये, मोहल्ला खंडसारी में 81 हजार, जवाहरपुरी में दो अलग-अलग कार्यों के लिए 1.44 लाख और 5.85 लाख रुपये, नई सराय में 5.54 लाख रुपये, ब्राह्मपुर इमली चौक में 9.73 लाख रुपये तथा सम्राट अशोक नगर में 90 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा सुंदर नई बस्ती लालपुल में 4.90 लाख, सुरेश अरोरा के कार्यालय से अजय विक्रम एडवोकेट के घर तक 4.07 लाख, जिला बार में पुराने डीएसओ कार्यालय से लाल गेट तक 11.28 लाख, बालाजी नगर में 1.78 लाख तथा प्रीत बिहार नगला शर्की में 7.75 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे।

विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित कार्य जल्द शुरू कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बदायूं को विकसित शहर बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights