मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 16 मजिस्ट्रेट नामित

November 19, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ: जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नान हेतु कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 16 मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।
कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 24 नवम्बर को मनाया जाएगा। कछला गंगा घाट सहित अटैना घाट, सकर्रा घाट, मालपुर ततेरा घाट, नगला वरन जामनी, कुंवरपुर चांदपुर घाट, भुण्डी, बेला डांडी, नगरिया खनु, नौनीटिकन्ना, हजरतपुर पुल के नीचे रामगंगा घाट, मुड़ा पुख्ता तथा चितरी घाट पर होने वाले स्नान को दृष्टिगत रखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के मददेनजर मजिस्ट्रेट की तैनाती है।
जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नामित मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले गंगा घाटों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे तथा शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने नगर मजिस्ट्रेट/उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा को निर्देशित किया है कि नदियों के स्नान स्थलों पर शांतिपूर्ण एवं सकुशल स्नान संपन्न कराने के लिए नागरिक सुरक्षा कोर के अवेतनिक स्वयंसेवकों की नियुक्ति सुनिश्चित करें। पूर्व के दिनों में गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के गहरे पानी में जाने की घटनाएं घटित हुई हैं। ऐसे में नामित मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति गहरे पानी में स्नान न करने जाए। इसके लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएं। साथ ही ड्यूटी पर लगाए गए गोताखोरों, नाविकों एवं पीएसी प्लाटून के आरक्षियों की ड्यूटी पर सतर्कता एवं मुस्तैदी से तैनाती सुनिश्चित की जाए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को निर्देशित किया गया है कि गंगा घाटों पर संबंधित नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के माध्यम से सफाई कर्मचारियों, वाटर टैंकर, मोबाइल टॉयलेट वैन तथा कैटल कैचर तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए कछला घाट पर दो कैटल कैचर तथा अन्य घाटों पर एक-एक कैटल कैचर की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले गंगा घाटों एवं स्नान स्थलों का चिह्नांकन कर कंट्रोल एरिया निर्धारित करें। साथ ही गंगा घाटों पर पार्किंग स्थलों को चिह्नित कर वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा कराया जाना सुनिश्चित करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights