मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ब्रज क्षेत्र की महिला मोर्चा टीम में बदायूँ की पांच महिला नेत्रियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

November 19, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्रीय टीम में जनपद बदायूँ की पांच महिला नेत्रियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। सुमन संघर्षी को क्षेत्रीय मंत्री, मोनिका सक्सेना को क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक तथा अमिता उपाध्याय, प्रतिभा सिंह एवं कृष्णा गुप्ता को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी निवासी सुमन संघर्षी इससे पूर्व अनुसूचित मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री रह चुकी हैं। अब उन्हें महिला मोर्चा में क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इस्लामनगर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेत्री मोनिका सक्सेना को क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। बदायूँ शहर निवासी अमिता उपाध्याय निवर्तमान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। बिसौली निवासी प्रतिभा सिंह को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। वहीं बिसौली नगर निवासी कृष्णा गुप्ता पूर्व में महिला मोर्चा की जिला मंत्री रह चुकी हैं, जिन्हें अब क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी मिली है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के दृष्टिगत महिला मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी महिला कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय करने, महिलाओं से निरंतर संपर्क स्थापित करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर महिला शक्ति की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करना भाजपा की प्राथमिकता है।

महिला मोर्चा की नवनियुक्त क्षेत्रीय टीम के सामने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 महत्वपूर्ण लक्ष्य है। सभी पदाधिकारी ब्रज क्षेत्र में महिला शक्ति को पार्टी से जोड़ने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगी। प्रत्येक बूथ पर महिला मोर्चा को मजबूत करना, नए मतदाताओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित करना और पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन को और व्यापक बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights