मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 46 कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

November 19, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भाजपा किसान मोर्चा की जनपद बदायूँ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया संयोजक सहित विभिन्न पदों पर कुल 46 कार्यकर्ताओं को शामिल कर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी में अनुभवी कार्यकर्ताओं को स्थान देते हुए किसान मोर्चा को नई मजबूती देने का प्रयास किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका सशक्तीकरण विकसित भारत के निर्माण का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने तथा किसान परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार जैसी योजनाओं से किसानों को लाभ मिल रहा है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाकर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा नई जिला कार्यकारिणी के गठन से किसान मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसानों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। गांव-गांव और खेत-खलिहान तक संपर्क स्थापित कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करेगा। हमारा लक्ष्य 2027 में भाजपा की जीत की हैट्रिक लगाना है। इसके लिए जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने में किसान मोर्चा अपनी पूरी ताकत लगाएगा।

किसान मोर्चा की घोषित जिला कार्यकारिणी एवं दायित्व

जिला उपाध्यक्ष अनुज सक्सेना, राजीव सिंह तोमर, अवढर शर्मा, योगेश शाक्य, सत्यवीर सिंह, अंकित कुमार, सुभाष चौधरी, जिला महामंत्री नत्थू लाल वर्मा, सुनील गुप्ता, विकास पटेल, जिला मंत्री महावीर राठौर, सचिन चौहान, हरवंश पाल, योगेश यादव, कपिल चौधरी, सुबोध गुप्ता, आदर्श द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिला सह कोषाध्यक्ष हरवीर राजपूत, अनिल भारद्वाज, जिला मीडिया संयोजक सुधांशु मैथिल, जिला सह मीडिया संयोजक आकाश कश्यप, राजकुमार राठौर, जिला कार्यालय मंत्री गजेन्द्र सिंह, जिला सह कार्यालय मंत्री जगमोहन सिंह, विजेन्द्र पाल, जिला सोशल मीडिया संयोजक अर्जुन राठौर, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक गोविन्द श्रीवास्तव, कुलदीप शर्मा, जिला आईटी संयोजक हिमांशु सिंह, जिला आईटी सह संयोजक गौतम शर्मा, आकाश पाल, जिला शोध प्रमुख अरविन्द अग्निहोत्री, जिला सह शोध प्रमुख जवर सिंह कश्यप, अरुण कुमार शेखर, जिला कार्यकारिणी सदस्य लाल सिंह, रूपेन्द्र राजपूत, कुलदीप शर्मा, भारत सिंह, दीपक मिश्रा, रिकू गुप्ता, आयुष प्रजापति, यश राजपूत, प्रतीक सक्सेना, मोर पाल यादव, रोहित गुप्ता जगह मिली।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights