मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जलार्पण कार्यक्रम से 1021 ग्रामीण परिवारों के घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजलखैरी और वकारपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत शुरू हुई नियमित जलापूर्ति

November 19, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ : जल जीवन मिशन के तहत जनपद के दो गांवों के 1021 ग्रामीण परिवारों को घरों में नल से स्वच्छ पेयजल की सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की ओर से विकासखंड अम्बियापुर के खैरी तथा वजीरगंज के वकारपुर गांव में जलार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके माध्यम से गांवों के कुल 1023 परिवारों में से 1021 परिवारों को घरों तक नियमित स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
पहले ग्रामीणों को पानी के लिए हैंडपंप, कुओं एवं अन्य जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। पानी भरने के लिए महिलाओं एवं बच्चियों को दूर तक जाना पड़ता था, जिससे उनकी दिनचर्या के साथ-साथ बच्चियों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी। गर्मियों में जलस्तर गिरने, जल स्रोतों पर भीड़ तथा पर्याप्त पानी उपलब्ध न होने जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता था। अब घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल पहुंचने से ग्रामीणों को पानी की किल्लत से राहत मिली है। इससे ग्रामीण परिवारों में खुशी का माहौल है।
क्या है जलार्पण
जलार्पण उस प्रक्रिया को कहा जाता है, जिसके तहत गांव की पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा होने और घरों तक नल कनेक्शन के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था तैयार होने के बाद योजना को गांव की जनता को समर्पित किया जाता है। इसके साथ ही नियमित जलापूर्ति की शुरुआत होती है। जल जीवन मिशन के तहत उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) का उद्देश्य केवल पेयजल योजनाओं का निर्माण पूरा करना ही नहीं, बल्कि उनके संचालन, रखरखाव तथा ग्रामीण परिवारों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना भी है।
दलित बस्ती के 658 परिवारों को भी मिला लाभ
गांव की दलित बस्ती में भी पेयजल की उपलब्धता में सुधार हुआ है। यहां के 658 दलित परिवारों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उनके घरों तक पेयजल पहुंच रहा है। इससे सभी वर्गों के परिवारों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों को गति मिली है।
गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता
अधिशासी अभियंता अमित कुमार वर्मा ने बताया कि जल निगम (ग्रामीण) की प्राथमिकता जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना है। गांवों में पेयजल योजनाओं का निर्माण पूरा होने के साथ ही उनके सुचारु संचालन एवं रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जलार्पण के बाद योजना को लंबे समय तक व्यवस्थित ढंग से संचालित रखने के लिए विभागीय निगरानी एवं ग्रामीणों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को पानी की बर्बादी रोकने, जल संरक्षण अपनाने तथा नल, पाइपलाइन एवं अन्य परिसंपत्तियों की देखभाल के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights