मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डायट में स्टाफ और प्रशिक्षुओं को स्वगणना के लिए किया प्रेरित

November 19, 2026By admin0 comments
👁 7.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

फरीदपुर (बरेली)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) फरीदपुर में स्वगणना अभियान को लेकर डायट स्टाफ एवं प्रशिक्षुओं को जागरूक और प्रेरित किया गया। डायट प्राचार्य राजेश कुमार के निर्देशन में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं डायट प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा ने सभी को स्वगणना की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रशिक्षण के दौरान श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि प्रदेशभर में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की जा रही है। इसके तहत प्रत्येक परिवार स्वगणना पोर्टल पर अपने परिवार से संबंधित समस्त जानकारी स्वयं भर सकता है। जानकारी भरने के बाद परिवार को 11 अंकों की एक स्वगणना आईडी प्राप्त होगी। एक दिसंबर के बाद जब प्रगणक परिवार के पास पहुंचेगा, तो वह इस आईडी को अपने मोबाइल ऐप में दर्ज करेगा। इससे परिवार द्वारा पहले से भरी गई समस्त जानकारी उसे उपलब्ध हो जाएगी।

डायट प्राचार्य राजेश कुमार ने प्रशिक्षुओं से स्वगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वगणना के माध्यम से राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में प्रत्येक नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार, प्रेम सुख गंगवार एवं सुनील कुमार सक्सेना ने भी प्रशिक्षुओं को स्वगणना के महत्व और प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. सपना तिवारी, महेंद्र पाल, सूर्य प्रताप, सौरभ मिश्रा, डॉ. फहमिना, राजेश कुमार, ममता, भावना, ज्योति, रश्मि, पारुल, हिमांशु सहित सैकड़ों प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights