मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 19 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर चुनाव आयोग सख्त, आगरा में आज 21 जिलों के अफसरों की होगी परीक्षा

November 19, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में पांच मंडलों के 21 जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा होगी। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल आईटीसी मुगल में सुबह 11 बजे से प्रस्तावित इस बैठक में आगरा, चित्रकूट, झांसी, बरेली और कानपुर मंडल के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया है। इसमें संबंधित मंडलों के मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, आईजी, डीआईजी, जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा एसएसपी और एसपी शामिल होंगे। सभी जिलों के अधिकारी अपने-अपने यहां चुनावी तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की स्थिति, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदान केंद्रों की उपलब्धता और उनकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही ईवीएम और वीवीपैट की उपलब्धता, निर्वाचन कार्य में लगाए जाने वाले कर्मचारियों की तैनाती एवं प्रशिक्षण तथा मतदाता जागरूकता अभियान की प्रगति पर भी चर्चा होगी। आयोग के वरिष्ठ अधिकारी जिलावार प्रस्तुतियों के आधार पर तैयारियों का आकलन करेंगे और जहां कमियां मिलेंगी, वहां सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी समीक्षा बैठक का महत्वपूर्ण एजेंडा रहेगा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान, सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की उपलब्धता तथा शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। इस समीक्षा बैठक में कुल 21 जिले शामिल हैं। आगरा मंडल के आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी, चित्रकूट मंडल के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा, झांसी मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन, बरेली मंडल के बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर तथा कानपुर मंडल के कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद और कन्नौज जिले की तैयारियों की समीक्षा होगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को अभी समय है, लेकिन निर्वाचन आयोग ने चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पहले से ही प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। आगरा की यह बैठक प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जिलावार तैयारियों को परखने की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights