मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 14 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बाल दिवस पर बच्चों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारीब्लूमिंगडेल स्कूल में शिक्षकों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बच्चों का मन मोहा, धूमधाम से मना बाल दिवससरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने किया उत्साहपूर्वक प्रतिभागमदर एथीना स्कूल में बाल दिवस की धूमः ‘एथीना बिजमार्ट 2026’ के लिए बच्चों ने किया अनूठे अंदाज में स्टॉल्स का प्रचार!बाल दिवस पर Autism Solutions का भव्य शुभारंभ, विशेष बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ानलार्ड कृष्णा स्कूल में शिक्षकों ने खास अंदाज में मनाया बाल दिवस, भांगड़ा नृत्य से बच्चों का किया मनोरंजन
Uttar Pradesh

सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने किया उत्साहपूर्वक प्रतिभाग

November 14, 2026By admin0 comments
👁 6.1K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग में बाल दिवस के अवसर पर विविध खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विद्यालय परिसर बच्चों की उमंग, उत्साह और खेल भावना से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पांडे ने भैया-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस बच्चों के प्रति प्रेम, स्नेह और उनके उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक है। यह दिवस देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है।
प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, सहयोग, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी भैया-बहनों को पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल गतिविधियों में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। खेलों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा, फुर्ती, कौशल और टीम भावना का परिचय दिया। विद्यालय के आचार्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी भैया बहन एवं आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights