मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 14 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाल दिवस पर Autism Solutions का भव्य शुभारंभ, विशेष बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

November 14, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बाल दिवस के शुभ अवसर पर 14 नवंबर 2026 को बदायूँ में विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित संस्था Autism Solutions (A Unit of Divya Prem Trust Regd.) का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट राजीव रायजादा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता, उपस्थित रहे। संस्था के संस्थापक श्री प्रेमी शंकर सक्सेना जी ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव रायजादा जी द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात उन्होंने रिबन खोलकर संस्था का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ संस्था की इस नई पहल का स्वागत किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों को संस्था का भ्रमण कराया गया तथा संस्था के उद्देश्यों एवं सुविधाओं से परिचित कराया गया। संस्था का उद्देश्य ऑटिज्म, ADHD, हाइपरएक्टिविटी, लर्निंग डिसेबिलिटी, सेरेब्रल पाल्सी एवं स्पीच डिले जैसी विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को उचित शिक्षा, प्रशिक्षण, थैरेपी और स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा और उत्साह से सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। संस्था के संस्थापक प्रेमी शंकर सक्सेना जी ने इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा विशेष है और हर बच्चे को अपनी प्रतिभा निखारने का समान अवसर मिलना चाहिए। बाल दिवस पर Autism Solutions का यह शुभारंभ केवल एक संस्था की शुरुआत नहीं, बल्कि विशेष बच्चों के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई किरण है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

Autism Solutions का संकल्प — “हर बच्चा खास है, हर बच्चे में एक खूबसूरत संसार है।”

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights