मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 14 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाल दिवस पर बच्चों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी

November 14, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बाल दिवस के अवसर पर डॉ. बीआर अम्बेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पड़ौआ, जगत ब्लॉक में होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से बाल सुरक्षा पर आधारित जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को उनकी सुरक्षा, आत्मरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (चाचा नेहरू) के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। ताइक्वांडो कोच अजय पाल सिंह सरदार ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के तरीके प्रैक्टिकल करके समझाए और बताया कि संकट के समय साहस, सतर्कता और सूझबूझ से अपनी सुरक्षा कैसे की जा सकती है। चाइल्ड हेल्पलाइन बदायूँ से पहुंचे अमित कुमार ने बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी बच्चे के साथ परेशानी, शोषण या असुरक्षा की स्थिति में इस नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही बच्चों को अन्य जरूरी आपातकालीन नंबर भी याद कराए, ताकि जरूरत पड़ने पर वे तत्काल मदद ले सकें। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सुंदर कविताएं प्रस्तुत कीं। इसके अलावा रंगोली और ड्राइंग प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया। वहीं सभी बच्चों को टॉफी और बिस्कुट वितरित किए गए। संस्था के उपनिदेशक राधेश्याम ने बच्चों को स्वस्थ, प्रसन्न और सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल कुमार सिंह ने बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ संस्था के वॉलिंटियर मनोज कुमार राठौर, रिया, कुमकुम, सुमन पाल और ज्योति सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights