मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 13 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ के ककोड़ा मेले में बसने लगा तंबुओं का शहर, गंगा तट पर बढ़ने लगी रौनक

November 13, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में रेत की सफेद चादर पर तंबुओं का शहर बसने लगा है। जैसे-जैसे मेले की तैयारियां अंतिम चरण की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे गंगा तट पर मेले की रौनक भी बढ़ने लगी है। मेले को रोशनी से जगमग करने के लिए विद्युत लाइनें खींचने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। श्रद्धालु हर-हर गंगे, निर्मल गंगे के जयघोष के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मेला क्षेत्र में चाय, पकौड़ी सहित खानपान की दुकानें सजने लगी हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और वीआईपी के लिए टेंट लगाने का काम भी शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य मार्गों पर मिट्टी डालकर उन्हें मजबूत किया जा रहा है, जिससे आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं धूल से राहत दिलाने के लिए पानी के टैंकरों से नियमित छिड़काव कराया जा रहा है। स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मेला क्षेत्र में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्य मार्गों के दोनों ओर कूड़ेदान रखे जाएंगे, ताकि श्रद्धालु स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग कर सकें। मेला नजदीक आने के साथ ही व्यवस्थाओं को गति दी जा रही है और गंगा तट पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ने लगी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गंगा में घटते जलस्तर से साधु-संतों में नाराजगी

मेले में जहां श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है, वहीं गंगा में पानी का स्तर कम होने से साधु-संतों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि मिनी कुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में गंगा में पर्याप्त जल की उपलब्धता जरूरी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights