मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 13 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाल दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था स्प्रेड स्माइल्स फाउंडेशन ने 24 जरूरतमन्द छात्राओं को बाँटी यूनिफॉर्म

November 13, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी (बदायूं) :- आज शुक्रवार को बाल दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था स्प्रेड स्माइल्स फाउंडेशन के नेतृत्व में नगर के नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इण्टर कालेज , उझानी (बदायूं) में सेवा एवं सहयोग की सराहनीय पहल की गई।
इस अवसर पर विद्यालय की 24 जरूरतमंद छात्राओं को संस्था की कोषाध्यक्ष फरहत परवीन द्वारा निःशुल्क स्कूल ड्रेस वितरित की गई।
इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके मन में आत्मसम्मान और समानता की भावना को मजबूत करना था।
कार्यक्रम में संस्था प्रमुख मौ मिन्हाज आलम खान, राशिद खान एवं अयास अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ,वसीम खानम ,सरिता शर्मा, सुषमा तिवारी, इच्छा तिवारी, मीनाक्षी यादव, राजकुमारी पाल, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन गुप्ता,
प्रेमलता शर्मा, शिल्पी गुप्ता ,श्याम शर्मा, पूजा चौहान ,अमीर बानो आदि स्टाफ मौजूद रहा ।
इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि स्प्रेड स्माइल्स फाउंडेशन शिक्षा एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करना है।
बाल दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम की विद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने सराहना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights