मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 12 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बाबा इंटरनेशनल स्कूल में 14 नवंबर को होगा ‘बाबा रेनबो मार्ट 2026’ का भव्य आयोजन, ‘रंगीलो गुजरात’ थीम पर सजेगी सांस्कृतिक छटाउरी से पुलवामा,पहलगाम और अब कुलगाम तक… आखिर कब थमेगा आतंकवाद का सिलसिला?ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को मौलाना शहाबुद्दीन ने बताया यूपी का तीसरा मोर्चारेलवे कर्मचारियों के मुद्दों पर AIRF ने रेलवे बोर्ड के समक्ष रखी दमदार पैरवीकैडर रीस्ट्रक्चरिंग, पदोन्नति, LDCE ओपन टू ऑल और यूनिफॉर्म के मुद्दों पर हुई विस्तारपूर्वक चर्चाबढ़ता वायु प्रदूषण और सर्दियों का स्मॉग आंखों के लिए भी खतरा, बरतें सावधानीनन्हे सपनों को मिली खुशियों की रोशनी, मासूम मुस्कानों के नाम रहा नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन का पंच दिवसीय दीपोत्सव
Uttar Pradesh

रेलवे कर्मचारियों के मुद्दों पर AIRF ने रेलवे बोर्ड के समक्ष रखी दमदार पैरवीकैडर रीस्ट्रक्चरिंग, पदोन्नति, LDCE ओपन टू ऑल और यूनिफॉर्म के मुद्दों पर हुई विस्तारपूर्वक चर्चा

November 12, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) ने रेलवे कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर रेलवे बोर्ड के समक्ष प्रभावी ढंग से अपनी बात रखी। AIRF के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारियों की समस्याओं, कैडर रीस्ट्रक्चरिंग, पदोन्नति के अवसरों और कार्यस्थल से जुड़ी अन्य मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
बैठक में AIRF के सहायक महामंत्री बसंत चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारियों ने रेलवे बोर्ड के मेंबर इंफ्रास्ट्रक्चर, PED/IR, AM/HR, ED/EN एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ PNM के सभी एजेंडों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। इस दौरान इज्जतनगर की पूर्व DRM एवं वर्तमान में रेलवे बोर्ड में PED/IR रेखा यादव भी उपस्थित रहीं। AIRF की ओर से जे.आर. भोसले, एस.के. त्यागी, मुकेश माथुर एवं एल.एन. पाठक सहित अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया।
कैडर रीस्ट्रक्चरिंग और पदोन्नति के अवसर बढ़ाने की मांग
बैठक में कैडर रीस्ट्रक्चरिंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। विशेष रूप से इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैक मेंटेनरों एवं अन्य रेल कर्मचारियों को पदोन्नति के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए LDCE (Open to All) अथवा GDCE के माध्यम से पदोन्नति की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का प्रस्ताव रखा गया। AIRF ने संबंधित रिक्तियों में 25 प्रतिशत अतिरिक्त पदों का प्रावधान करने का सुझाव भी दिया, ताकि कर्मचारियों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें। रेलवे बोर्ड ने इस विषय पर गंभीरता से चर्चा की।
एस्कॉर्टिंग स्टाफ और वेंडरों की यूनिफॉर्म अलग-अलग करने पर चर्चा
बैठक में एस्कॉर्टिंग स्टाफ एवं वेंडरों की ड्रेस को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। AIRF ने स्पष्ट रूप से मांग रखी कि दोनों की यूनिफॉर्म एक जैसी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उनकी जिम्मेदारियां और कार्यक्षेत्र अलग-अलग हैं। यात्रियों की सुविधा एवं कर्मचारियों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वेंडरों के लिए अलग यूनिफॉर्म निर्धारित करने के प्रस्ताव पर सकारात्मक सहमति बनी।
कर्मचारी हितों के मुद्दों पर AIRF ने रखी मजबूती से बात
AIRF प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों के अधिकारों, पदोन्नति, कैडर विकास, बेहतर सेवा परिस्थितियों एवं कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी ढंग से रेलवे बोर्ड के सामने रखा। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों के हित में इन विषयों पर आवश्यक निर्णय लेकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
AIRF लंबे समय से रेल कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान, बेहतर कार्य परिस्थितियों एवं कल्याण के लिए संघर्षरत है। संगठन ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए उसका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
यह जानकारी नरमू के मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन ने दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights