मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 12 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को मौलाना शहाबुद्दीन ने बताया यूपी का तीसरा मोर्चारेलवे कर्मचारियों के मुद्दों पर AIRF ने रेलवे बोर्ड के समक्ष रखी दमदार पैरवीकैडर रीस्ट्रक्चरिंग, पदोन्नति, LDCE ओपन टू ऑल और यूनिफॉर्म के मुद्दों पर हुई विस्तारपूर्वक चर्चाबढ़ता वायु प्रदूषण और सर्दियों का स्मॉग आंखों के लिए भी खतरा, बरतें सावधानीनन्हे सपनों को मिली खुशियों की रोशनी, मासूम मुस्कानों के नाम रहा नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन का पंच दिवसीय दीपोत्सवसार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन करने वालों पर कार्रवाई, छह लोगों के काटे चालानराष्ट्रीय सुन्नी उलमा बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित , सलमान मियाँ साहब को बोर्ड की सरपरस्ती और नेतृत्व सौंपने का सर्वसम्मत प्रस्ताव
Uttar Pradesh

सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन करने वालों पर कार्रवाई, छह लोगों के काटे चालान

November 12, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तंबाकू नियंत्रण टीम ने कोटपा अधिनियम की धारा 6(बी) के तहत छह लोगों के चालान किए और कुल 1200 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू उत्पादों के सेवन एवं बिक्री से संबंधित नियमों की जानकारी लोगों को दी गई। साथ ही आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान नहीं करने की अपील की गई।
सहायक अनुसंधान अधिकारी एवं तंबाकू नियंत्रण अधिकारी अजय पाल सिंह गंगवार के नेतृत्व में सचल दल ने यह कार्रवाई की। अभियान में जिला शिक्षा अधिकारी अजय आनंद, बिहारीपुर पुलिस टीम के प्रतिनिधि रोहित तोमर एवं मुख्य आरक्षी प्रवेंद्र ने सहयोग किया। इसके अलावा सलाहकार सुमित, दीपक कुमार (डीईओ) एवं अरविंद कुमार (डीईओ) सहित अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे।
अभियान के दौरान अशोक कुमार निवासी किशोर बाजार, विश्वजीत निवासी बिहारीपुर सिविल लाइंस, पिरामिड नामक प्रतिष्ठान सिविल लाइंस, मो. रोहन निवासी बिहारीपुर, निहाल निवासी करोल बिहारीपुर तथा सुनील निवासी आजमनगर के खिलाफ धारा 6(बी) के तहत कार्रवाई की गई। प्रत्येक के विरुद्ध 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल 1200 रुपये की धनराशि वसूल की गई।
तंबाकू नियंत्रण टीम ने लोगों से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन से बचें और निर्धारित नियमों का पालन करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights