मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 11 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

श्री लक्ष्मी नरसिंह धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव

November 11, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। टिकटगंज स्थित श्री लक्ष्मी नरसिंह धाम मंदिर में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गिरिराज जी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। मंदिर के महंत एवं पुजारी कथा व्यास पंडित श्याम मिलन शास्त्री ने बताया कि गोवर्धन महोत्सव के अंतर्गत सायं पांच बजे से भजन-कीर्तन का शुभारंभ हुआ। इसके बाद शाम सात बजे भगवान को विधि-विधान से भोग अर्पित किया गया और भव्य महाआरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान की मनोहारी छटा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसके उपरांत भक्तों को विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। पंडित श्याम मिलन शास्त्री ने गोवर्धन पूजा का धार्मिक महत्व बताते हुए कहा कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणा से बृजवासियों ने इंद्र पूजा के स्थान पर गोवर्धन पर्वत की पूजा प्रारंभ की थी। भगवान श्रीकृष्ण ने गिरिराज जी को छप्पन भोग अर्पित करवाए थे। इससे रुष्ट होकर इंद्रदेव ने मूसलाधार वर्षा की, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठ अंगुली पर सात कोस के गोवर्धन पर्वत को उठाकर समस्त बृजवासियों की रक्षा की थी। इसी कारण भगवान श्रीकृष्ण का नाम गोवर्धनधारी और गिरिराज धरण पड़ा। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और अन्न के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक, सभी सदस्य एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights