मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 11 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

33वें दिन भी मालवीय आवास पर किसानों का धरना जारी, बुधवार को कलेक्ट्रेट में महापंचायत का ऐलान

November 11, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं/उझानी। सरकारी जमीनों पर कथित अवैध कब्जे हटवाने और निजी पैतृक भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) का मालवीय आवास गृह पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 33वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से आंदोलन के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज किसान नेताओं ने अब आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। यूनियन ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल महापंचायत आयोजित करने का ऐलान किया है। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने जिला प्रशासन पर किसानों और आम नागरिकों की शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नई सराय स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे नाले की बेशकीमती सरकारी जमीन पर कथित रूप से डॉक्टर सारिक जनाब द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया है। अब्बासी कॉलोनी के निवासी इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर 9 अक्टूबर से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं उझानी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुटला दौलत के मजरा जुनैइया निवासी प्रेमवती और भगवान दास अपनी निजी पैतृक जमीन को कथित कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि शिकायतों के बावजूद पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है और उन्हें विपरीत परिस्थितियों में भी आंदोलन जारी रखने को मजबूर होना पड़ रहा है। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो बुधवार को होने वाली महापंचायत में प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की व्यापक रणनीति घोषित की जाएगी। इस दौरान अनवार शाह, भगवान दास, राशिद हुसैन, प्रेमवती, शिवम यादव, राजकिशोर, बियेशु दास, नूरुद्दीन, सत्येंद्र यादव, यादवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में किसान एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights