मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 11 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, सहसवान में वारदात से मचा हड़कंप

November 11, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। सरेराह हुई चेन लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, प्रीती अपने पिता और चचेरे भाई के साथ बाइक से जा रही थी। इसी दौरान कमनपुर तिराहे के पास पीछे से सफेद रंग की बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने अचानक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। महिला और उसके परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दोनों आरोपी तेज रफ्तार से बाइक लेकर भगता नंगला की ओर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में कल्याण सिंह की तहरीर पर सहसवान पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपियों की तलाश में लगी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights