मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

डीईएम इंटर कॉलेज में ‘सुरक्षित बचपन’ कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को दी गई कानूनी जानकारी

November 4, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद में संचालित ‘सुरक्षित बचपन’ कार्यक्रम के अंतर्गत डीईएम इंटर कॉलेज, बरेली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नरेंद्र प्रकाश ने मुख्य रूप से छात्रों को संबोधित करते हुए बाल सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायाधीश नरेंद्र प्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरीश कुमार स्वामी ने बुके भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। संगीत शिक्षक ओमपाल ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर न्यायाधीश नरेंद्र प्रकाश ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति से मित्रता करते समय सतर्क रहना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति उनके साथ गलत व्यवहार करता है तो इसकी जानकारी बिना संकोच अपने माता-पिता को अवश्य दें। उन्होंने विद्यार्थियों को गूगल का उपयोग अच्छी जानकारी और ज्ञान प्राप्त करने के लिए करने तथा गलत संगत से दूर रहने की सीख दी। साथ ही पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में हरिंदर जीत कौर चड्ढा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारियां दीं। इस दौरान पीएलवी प्रभा भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी अध्यापक रामकुमार कोली ने किया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. हरीश कुमार स्वामी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर छत्रपाल सिंह, उमाशंकर, धर्मपाल सिंह, डॉ. त्रिलोकनाथ, मनोज कुमार, मोना शर्मा, एनसीसी अधिकारी अनिल कुमार, डॉ. नरेश सिंह, डॉ. धर्मराज यादव, श्याम नारायण शर्मा, निर्मल कुमार, अनुराग श्रीवास्तव, रेखा रानी, रुचि शुक्ला, अंवरीश कुमार एवं संजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights