मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

बूथ कमेटी गठन के लिए जोन व सेक्टर प्रभारियों को एक सप्ताह का आखिरी मौका

November 4, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने महानगर क्षेत्र के जोन एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक बुलाकर बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी जोन एवं सेक्टर प्रभारियों को बूथ कमेटियों का गठन पूरा करने के लिए एक सप्ताह का अंतिम अवसर दिया। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में जिम्मेदारी पूरी करने के निर्देश दिए। महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी महानगर संगठन बूथ स्तर तक अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। अधिकतर सेक्टरों में बूथ कमेटीयों के गठन का काम लगभग 75 प्रतिशत पूरा हो गया है फ़िर भी जिन सेक्टरों में काम रह गया है उन जोन एवं सेक्टर प्रभारियों को बूथ कमेटियों के गठन के लिए एक सप्ताह का अंतिम अवसर दिया गया है। सभी प्रभारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाते हुए निर्धारित समय में कमेटियों का गठन पूरा करें। चुनाव में बूथ स्तर का संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है।
समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से क्षेत्र में सक्रिय होना होगा। बूथ कमेटियां संगठन की बुनियादी इकाई हैं। प्रत्येक पदाधिकारी को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी, ताकि चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह तैयार हो सके। पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि अभी से निरंतर जनसंपर्क और संगठनात्मक सक्रियता के माध्यम से करनी होगी। जोन और सेक्टर प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर बूथ कमेटियों को मजबूत बनाना चाहिए। जनता से जुड़े स्थानीय मुद्दों को समझकर उन्हें संगठन के माध्यम से उठाना भी हमारी जिम्मेदारी है।
संचालन करतें हुए महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने कहा कि महानगर संगठन का लक्ष्य शहर एवं कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था तैयार करना है। इसके लिए जोन और सेक्टर प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। एक सप्ताह के भीतर बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी।
बैठक में महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, दिनेश यादव, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, गोविन्द सैनी, अनुज गंगवार, कोषाध्यक्ष मोहित सक्सेना, मो. वसीम एड., पार्षद मो. आरिफ़ कुरैशी, पार्षद सलीम पटवारी, पार्षद गुलबशर अंसारी, पार्षद मो. शाकिर, पार्षद ओमान रज़ा, महिला सभा महानगर अध्यक्ष ग़ज़ल अंसारी, मनीषा सक्सेना एड., मजदूर सभा महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ गाज़ी, महानगर सचिव दीपक वाल्मीकि, ऋषि यादव, इसराफिल खान, ताज़ खान, गीता राणा, बाबर अली चाँद, नीटू कश्यप, राशिद गाज़ी, शीबा नाज़, यासीन अहमद, सुधीर कुमार आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights