मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

बीआईएमटी परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 205 युवाओं का चयन एवं शॉर्टलिस्ट

November 4, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास मिशन बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शेखूपुर विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बीआईएमटी) परिसर में किया गया। रोजगार मेले में 22 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें रोजगार पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे 669 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराते हुए साक्षात्कार में हिस्सा लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 205 युवाओं का चयन एवं शॉर्टलिस्ट किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य की प्रतिनिधि सलोनी पाठक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं और अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप नौकरी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। युवाओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए और उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल और योग्यता में निरंतर निखार लाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता के आधार पर चयन एवं शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर बीआईएमटी के डायरेक्टर आशीष सिंघल, विकास आहूजा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षय रस्तोगी, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ओमकार नाथ पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश आर्य, जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त यादव एवं कौशल विकास मिशन के विकासखंड परियोजना प्रबंधक अंकित यादव सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights