बदायूं। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाए जाने के बाद डॉ. शैलेश पाठक के प्रथम जनपद आगमन पर बुधवार को बदायूं में भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया। कछला से दातागंज तक निकले स्वागत जुलूस और रोड शो में समर्थकों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ निकले रोड शो ने जिले में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और नारों के साथ डॉ. पाठक का जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों की भारी भीड़ और गाड़ियों के लंबे काफिले के चलते कई स्थानों पर उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। आयोजकों के अनुसार काफिले में 500 से लेकर करीब 1000 तक गाड़ियां शामिल होने का अनुमान लगाया गया। स्वागत जुलूस की शुरुआत कछला से हुई, जहां नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश लोनिया, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य और गंगा आरती संयोजक नीरज मिश्रा के नेतृत्व में समर्थकों ने डॉ. शैलेश पाठक का भव्य स्वागत किया। इसके बाद काफिला उझानी पहुंचा, जहां मोहित राज शर्मा, कृपा राम शर्मा और शंकर गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। उझानी में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह और महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं सहित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई से जुड़े स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। किशन शर्मा सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। उझानी से बदायूं की ओर बढ़े काफिले का पुलिस लाइन, इंद्रा चौक सहित प्रमुख स्थानों पर स्वागत किया गया। इसके बाद डॉ. पाठक भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, महेश गुप्ता विधायक बदायूं,अमित कुमार सिंह,शैलेंद्र शर्मा,मुनीश पंडित,आशीष शाक्य, उमेश राठौर,जुगेंद्र राठौर,केशव सिंह,सुनील राठौर सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। पूरे रास्ते समर्थकों की भीड़, गाड़ियों का लंबा काफिला और स्वागत के लिए उमड़े लोगों की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। रोड शो को लेकर शहर में दिनभर राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं। इसके बाद डॉ. शैलेश पाठक का काफिला दातागंज पहुंचा तो वहां का नजारा और भी भव्य हो गया। भारी संख्या में मौजूद लोगों ने उन्हें गाड़ियों से उतरकर पैदल चलने के लिए विवश कर दिया। नगर के प्रमुख मार्गों पर उमड़े जनसैलाब ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों, भांगड़ा और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पहले से मुस्तैद रहा। दातागंज विधायक महेश गुप्ता सहित स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया। नगर भ्रमण के दौरान डॉ. पाठक ने मंदिरीया देवी और अस्तल मंदिर पहुंचकर माथा टेका तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने के बाद उनके प्रथम जनपद आगमन पर हुए इस भव्य रोड शो ने जिले की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। समर्थकों ने इसे बदायूं में अब तक के सबसे बड़े स्वागत आयोजनों में से एक बताया।
परशुराम चौक,भामाशाह चौक,महाराणा प्रताप चौक, कल्याण चौक,वीरांगना चौक आदि पर महापुरुषों को माल्यार्पण किया, भव्य स्वागत हुआ
डॉ. शैलेश पाठक के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, 1000 गाड़ियों के काफिले के साथ निकला ऐतिहासिक रोड शो

6.7K views

























































































