मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 2 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सेन सविता और दिवाकर समाज की एकजुटता पर जोर, विधायक हरीश शाक्य ने शिक्षा और विकास में सहयोग का दिया भरोसा

November 2, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। विधायक हरीश शाक्य के बिल्सी स्थित आवास पर सोमवार को सेन सविता समाज एवं दिवाकर समाज की संयुक्त सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दोनों समाजों की एकजुटता, सामाजिक उत्थान, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए आपसी भाईचारा और संगठन की मजबूती बेहद जरूरी है। साथ ही आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर तथा महान समाज सुधारक संत शिरोमणि गाडगे महाराज के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। वहीं संत गाडगे महाराज ने गांव-गांव जाकर स्वच्छता, शिक्षा और पाखंड से मुक्ति का संदेश दिया। दोनों महापुरुषों का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सेन सविता, नाई एवं दिवाकर समाज सामाजिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। इन समाजों ने हमेशा मेहनत और ईमानदारी से अपनी भूमिका निभाई है। समाज के लोगों को एकजुट रहकर अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए वह सदैव प्रयासरत रहेंगे। समाज के लोगों के सुख-दुख में भी वह हमेशा साथ खड़े रहेंगे। विधायक ने कहा कि बिल्सी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समाज की प्रत्येक जायज मांग को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बैठक का समापन सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights