मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अलापुर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान और 250 लीटर ट्रांसफार्मर तेल बरामद

October 28, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने चोरी के सामान के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस, करीब 250 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, तीन बैटरी, एक इन्वर्टर, एक स्टेबलाइजर, पीयूसी यंत्र, देशी शराब की एक पेटी, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 11 प्लास्टिक की जरीकेन बरामद की गई हैं। इनमें छह जरीकेन खाली और पांच ट्रांसफार्मर के तेल से भरी थीं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ब्रेजा कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को थाना अलापुर क्षेत्र में चौड़ेरा शिकारपुर मोड़ से विसारतनगर जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नन्दराम निवासी भटोली, थाना दातागंज; सचिन निवासी सराय पिपरिया, थाना मूसाझाग; धर्मपाल निवासी चन्दोखा, थाना दातागंज; धर्मपाल उर्फ गुड्डू निवासी भटोली, थाना दातागंज; अजयवीर सिंह निवासी कतका रमन, थाना भमौरा, जिला बरेली और सूरज उर्फ सुनील कुमार निवासी झुगसा, थाना दातागंज के रूप में हुई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

संगठित गिरोह बनाकर चोरी करने का आरोप

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर जिले में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बरामद सामान और ट्रांसफार्मर के तेल को चोरी का बताया है। हालांकि, प्रेस नोट में तेल और अन्य सामान की चोरी से संबंधित अलग-अलग घटनाओं का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है।

कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में नन्दराम के खिलाफ चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज रहे हैं। सचिन के खिलाफ लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज होने का उल्लेख है। धर्मपाल के खिलाफ भी हत्या के प्रयास, लूट की तैयारी, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमों का विवरण दिया गया है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पुलिस ने उल्लेख किया है।

मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना अलापुर में मुकदमा दर्ज किया है। । पुलिस के मुताबिक, आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी छह आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में थाना अलापुर पुलिस टीम ने की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights