मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शारिक अब्बासी बने अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य

October 27, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रोहली टोला, मदीना शाह के इमामबाड़े के निकट निवासी शारिक अब्बासी को अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर से संगठन से जुड़े लोगों और समर्थकों में उत्साह है। शारिक अब्बासी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वह विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भी लंबे समय से कार्य कर रहे हैं और वर्तमान में भी पार्टी से जुड़े हुए हैं। कई वर्षों के राजनीतिक अनुभव के साथ उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। खासकर अल्पसंख्यक समाज के युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट का गठन 11 अक्टूबर को किया गया था। संगठन के आदर्श भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हैं। फ्रंट का उद्देश्य दबे-कुचले, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की आवाज उठाना तथा उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। इसी कार्यकारिणी के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसी क्रम में शारिक अब्बासी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
उनकी नियुक्ति को संगठन में नई जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि शारिक अब्बासी अपने राजनीतिक अनुभव और सामाजिक संपर्कों के माध्यम से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को उठाने में भूमिका निभाएंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights