मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रोड नहीं तो वोट नहीं: मुरावपुरा के लोगों ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान

October 27, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर के लाइन पार क्षेत्र स्थित मोहल्ला मुरावपुरा के लोगों ने सड़क और सुरक्षित संपर्क मार्ग की समस्या को लेकर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा बुलंद किया है। लंबे समय से आवागमन की परेशानी झेल रहे मोहल्ले वासियों ने मतदान के बहिष्कार की चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
मोहल्ले वासियों के अनुसार, बस्ती के सामने रेलवे लाइन और हाईटेंशन बिजली लाइन है, जबकि पीछे नदी और दाईं ओर बड़ा नाला होने के कारण मुख्य मार्ग तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। इस वजह से सैकड़ों लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित रास्ते का अभाव गंभीर समस्या बना हुआ है। बारिश के दौरान नदी में बाढ़ का खतरा भी लोगों की चिंता बढ़ा देता है। लोगों का कहना है कि आवागमन की समस्या के समाधान के लिए 21 अगस्त 2026 को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक उसका निस्तारण नहीं हुआ है। शिकायत लंबित रहने से मोहल्ले वासियों में नाराजगी है।
मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि नगर निगम, राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त तकनीकी टीम गठित कर मौके का निरीक्षण कराया जाए। जरूरत के अनुसार रेलवे और विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाए, ताकि तकनीकी पहलुओं की जांच कर सुरक्षित संपर्क मार्ग या अंडरपास का निर्माण कराया जा सके।
लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। उनका कहना है कि जब तक आवागमन की समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक वे अपनी मांग को लेकर विरोध जारी रखेंगे रोड ने तो वोट नहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights