बरेली। जनसेवा टीम ट्रस्ट ने प्रदेश के सभी प्रमाणित दिव्यांगजनों को बिना किसी आय सीमा और जटिल शर्तों के आयुष्मान कार्ड जारी करने की मांग उठाई है। इस संबंध में ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत दिव्यांगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। दिव्यांगजनों को नियमित चिकित्सा, थेरेपी, पुनर्वास और सहायक उपकरणों की निरंतर आवश्यकता होती है। आर्थिक तंगी के कारण कई परिवार इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ रहते हैं, जिससे उनकी स्थिति दयनीय हो जाती है।
जनसेवा टीम ट्रस्ट ने मांग की कि प्रदेश में जिला व ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर प्राथमिकता के आधार पर दिव्यांगजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। साथ ही इस योजना के दायरे में दिव्यांगों की विशेष चिकित्सा, थेरेपी व पुनर्वास सेवाओं को भी शामिल किया जाए।
ज्ञापन लेने के बाद राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने इस मांग को दिव्यांगजनों के हित में बेहद जरूरी बताया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे स्वयं इस विषय पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे और वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने ज़िला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चमन सिंह को भी ज्ञापन सौंपा, जिन्होंने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए मांग को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर भारतीय दिव्यांग सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शकील, निक्की वर्मा, हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ, डॉ. सीताराम राजपूत, महेश लाल, वसीम रज़ा, खेमपाल मौर्य, बब्लू मौर्य, मोबिन रज़ा, मो. यासीन, मैकू लाल, जावेद, हनीफ, ओमप्रकाश कश्यप, हरीश पटेल, अभिषेक शर्मा, रामपाल, विवेक, देवेंद्र मौर्य, सीमा कश्यप, किरण और शाइस्ता परवीन सहित कई लोग उपस्थित रहे।
दिव्यांगजनों के लिए बने विशेष आयुष्मान कार्ड: जनसेवा टीम ट्रस्ट ने राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार को सौंपा ज्ञापन

6.4K views

























































































