मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भूड़ा भदरौल में रामलीला मेले का शुभारंभ, सुरक्षा को लेकर तैनात रहा पुलिस बल

October 25, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम भूड़ा भदरौल में श्री रामलीला मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों, रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। मेले के शुभारंभ के साथ ही गांव में उत्सव का माहौल दिखाई दिया।
रामलीला मेले का उद्घाटन सीओ उझानी, थाना कादरचौक के थानाध्यक्ष विक्रम सिंह और ग्राम प्रधान परमजीत की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। इस दौरान आयोजकों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।
मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भूड़ा भदरौल पुलिस चौकी के पुलिस बल सहित अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने पूरे आयोजन के दौरान निगरानी रखी। पुलिस की मौजूदगी में उद्घाटन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
कमेटी पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी भूड़ा भदरौल के मेला संरक्षक रामेश शर्मा, मेला अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, गिरीश चंद्र शर्मा, उपकोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, कोषाध्यक्ष हरवीर सिंह, ग्राम प्रधान परमजीत और भाजपा नेता योगेश शर्मा मौजूद रहे। इनके अलावा कमेटी के सदस्य संजीव सिंह, नंदकिशोर शर्मा, झंडा सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा, मुरारी बघेल, राजपाल, सुरेशपाल, बुद्धपाल राठौर, रामकिशन शर्मा, ओमपाल बघेल, वेदप्रकाश राठौर, अजयपाल बघेल, गजराज मिस्त्री, वीरेंद्र गुप्ता, मास्टर राम बहादुर और मन्नू मिस्त्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को मिलेगा बढ़ावा
रामलीला मेले के शुभारंभ से ग्रामीणों में खासा उत्साह है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ही क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights