मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

छुट्टी कराने के लिए स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, नाबालिग छात्रा निकली ईमेल भेजने वाली

October 25, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लोदी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया कि स्कूल को धमकी भरा ईमेल भेजने वाली एक नाबालिग छात्रा थी। आरोप है कि छात्रा ने स्कूल में छुट्टी कराने के इरादे से यह फर्जी धमकी भेजी थी।
पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर को स्कूल को “Bombs Placed in Your Building” विषय के साथ एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। ईमेल में बम रखे होने की बात कही गई थी, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई।मामले की जांच साउथ डिस्ट्रिक्ट साइबर पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल जांच के आधार पर ईमेल भेजने वाले की पहचान की। जांच में एक नाबालिग छात्रा का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, छात्रा का उद्देश्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना नहीं, बल्कि स्कूल में छुट्टी कराना था।पुलिस ने मामले में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है। घटना ने एक बार फिर स्कूलों को मिलने वाली फर्जी धमकियों और डिजिटल माध्यमों के दुरुपयोग को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ऐसी धमकियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों और स्कूल प्रशासन को प्रत्येक सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई करनी पड़ती है।स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को जांच, परिसर की सुरक्षा तथा संभावित खतरे का आकलन करना पड़ता है। ऐसे में महज छुट्टी कराने के उद्देश्य से भी इस तरह का ईमेल भेजना गंभीर मामला है। यह घटना विद्यार्थियों में साइबर जागरूकता और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights