मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

समरेर ब्लॉक में 150 से अधिक जोड़ों का वैदिक रीति से संपन्न कराया विवाह संस्कार

October 24, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

समरेर (बदायूँ)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समरेर ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 150 से अधिक जोड़ों का हिंदू सनातन वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न कराने का सौभाग्य अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान एवं वेद कथाकार आचार्य संजीव रूप को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आचार्य संजीव रूप ने विधि-विधान के साथ विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं तथा प्रत्येक रस्म के आध्यात्मिक, सामाजिक और व्यावहारिक महत्व को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने नवविवाहित वर-वधुओं को गृहस्थ आश्रम की मर्यादा, पति-पत्नी के पारस्परिक प्रेम, विश्वास, सहयोग, निष्ठा, समानता और पारिवारिक जिम्मेदारियों के विषय में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का मिलन है। सुखी गृहस्थ जीवन का आधार आपसी सम्मान, सदाचार, संयम और कर्तव्यपालन है। आचार्य संजीव रूप ने मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी की भी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सामूहिक विवाह योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग मिलता है तथा सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहन मिलता है।
समारोह के दौरान दातागंज विधायक ठाकुर राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’, ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर धीरज सिंह, खंड विकास अधिकारी (वीडीओ) एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आचार्य संजीव रूप को पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वैदिक परंपरा के अनुरूप विवाह संस्कार संपन्न कराने और नवदंपतियों को संस्कारयुक्त गृहस्थ जीवन की प्रेरणा देने के लिए उनकी सराहना की गई।
आचार्य संजीव रूप ने अपने संदेश में कहा कि विवाह का वास्तविक उद्देश्य केवल सामाजिक बंधन में बंधना नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, संस्कार और कर्तव्यनिष्ठा के साथ एक आदर्श परिवार का निर्माण करना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights