मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 245 जोड़ों के घर बजी शहनाई, 26 अक्टूबर को फिर होगा भव्य आयोजन

October 24, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को समरेर और उसावां में आयोजित समारोहों में कुल 245 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 238 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए, जबकि सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। वहीं, समाज कल्याण विभाग की ओर से 26 अक्टूबर को 300 जोड़ों के सामूहिक विवाह का एक और वृहद आयोजन किया जाएगा।
शनिवार को राजकीय आईटीआई कॉलेज समरेर तथा तहसील दातागंज क्षेत्र के उसावां स्थित स्वर्गीय श्री रामपाल सिंह राजकीय डिग्री कॉलेज में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए। समरेर में 136 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया, जबकि पांच मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। यहां कुल 141 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इसी तरह उसावां में 102 जोड़ों ने सात फेरे लिए और दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। इस प्रकार दोनों स्थानों पर कुल 245 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दोनों समारोहों में पहुंचकर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी मदद है। प्रत्येक माता-पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी का विवाह सम्मानपूर्वक और अच्छे ढंग से संपन्न हो। सरकार इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के सपनों को साकार करने का काम कर रही है।
विधायक ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह केवल विवाह का आयोजन नहीं, बल्कि अनेक परिवारों के सपनों, खुशियों और नई उम्मीदों का उत्सव है। पहले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में बेटी के जन्म के साथ ही उसकी पढ़ाई और विवाह की चिंता सताने लगती थी, लेकिन अब सरकारी योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को सहारा मिल रहा है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास, आपसी सम्मान और खुशियां बनी रहें।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रति नवविवाहित जोड़े पर एक लाख रुपये का लाभ निर्धारित है। इसमें 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री, 15 हजार रुपये आयोजन पर व्यय तथा शेष 64 हजार रुपये वधू के खाते में भेजे जाने का प्रावधान बताया गया।
समारोह में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार, ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम, समरेर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरज सक्सेना, परियोजना निदेशक डीआरडीए सत्येंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद दातागंज के अध्यक्ष, उप जिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार, खंड विकास अधिकारी समरेर सतीश सिंह सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक, महाराज सिंह और मोअज्जम यार खां सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

26 अक्टूबर को 300 जोड़ों का होगा विवाह

जिलाधिकारी अवनीश राय के आदेशों के क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 26 अक्टूबर, सोमवार को सुबह सात बजे से बुधवाई रोड स्थित पूनम लॉन में सामूहिक विवाह का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 300 जोड़ों का विवाह संपन्न कराने की तैयारी है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights