मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिव्यांगजनों ने उठाईं सुविधाएं और रोजगार की मांगें

October 21, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दिव्यांग समाज के लोगों ने पात्र दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, रोजगार उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने दिव्यांगजनों के अंत्योदय कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने के साथ पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाने की अपील की है और कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया ।
दिव्यांगजनों ने मांग की कि सांसद और विधायक अपनी निधि से दिव्यांगों को स्कूटी वितरित कराएं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर बरेली में भी जनप्रतिनिधियों की निधि से दिव्यांगजनों को स्कूटी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके।
इसके अलावा जिले की सब्जी मंडी, फल मंडी और राशन मंडी में दुकानों के आवंटन में दिव्यांगजनों को चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग की गई। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की दुकानों के आवंटन में भी दिव्यांगजनों को नियमानुसार चार प्रतिशत आरक्षण देने की अपील की गई।
दिव्यांगजनों ने रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि तहसील, ब्लॉक, थाना और अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें चाय की दुकान लगाने की अनुमति दी जाए, जिससे वे अपना रोजगार शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
उन्होंने यह भी मांग की कि स्नातक और उच्च शिक्षा प्राप्त दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी एवं निजी क्षेत्र में नौकरी उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। दिव्यांग समाज के लोगों ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं का समाधान कराने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शकील, प्रदेशाध्यक्ष सतीश कुमार, जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद साहू,खेमपाल मौर्य,मोबिन राजा, मोहम्मद वसीम, मुकेश सागर, हरपाल सागर, अभिषेक शर्मा , जावेद खान, इरफान खान, किरण देवी, पिंकी सागर, नविता चौहान, सीमा कश्यप,मुस्ताक खान इस दौरान जिले भर से आए कई प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights