बदायूं। जनपद बदायूं के विकास को बड़ी सौगात देते हुए माननीय सदस्य विधान परिषद वागीश पाठक के सतत प्रयास सफल हुए हैं। क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र भेजकर विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण, छूटी कड़ियों को जोड़ने तथा चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के क्रम में शासन द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से 11 महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। शासन से स्वीकृत मार्गों में रायपुर जगमन से शेखपुरा संपर्क मार्ग की छूटी कड़ी, उरैना से दामोदर गौंटिया संपर्क मार्ग की छूटी कड़ी, करियामई से खंडुआ बाया बसंतनगर सरकारी ट्यूबवेल संपर्क मार्ग, मेरठ–बदायूं मार्ग से राजकीय संघटक महाविद्यालय सहसवान तक मार्ग निर्माण, नागपुर–मिठामई मार्ग से मिठामई होते हुए भिलौलिया सतपुर सम्राट अशोक चक्र तक संपर्क मार्ग, कुकरिया से बीरसहाय नगला संपर्क मार्ग, जैतपुर से ढोरनपुर संपर्क मार्ग की छूटी कड़ी, मुरादाबाद–फर्रुखाबाद मार्ग से लधेड़ा चौराहे होते हुए खजुरिया प्राइमरी स्कूल तक संपर्क मार्ग, सहानपुर से सिचौली संपर्क मार्ग, विक्रमपुर चौसेरा से रुदायन संपर्क मार्ग तथा सिद्ध बाबा प्राचीन शिव मंदिर मितरौली से फैजगंज बेहटा संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, किसानों को अपनी कृषि उपज के परिवहन में आसानी मिलेगी, विद्यार्थियों को विद्यालय एवं महाविद्यालय तक पहुंचने में सुविधा होगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों तक पहुंचना भी पहले की अपेक्षा अधिक सुगम होगा। एमएलसी वागीश पाठक ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को शासन तक मजबूती से पहुंचाना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि बदायूं के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी जनता की प्रत्येक आवश्यक मांग को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाते रहेंगे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास कार्य अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने भी इन महत्वपूर्ण मार्गों की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं एमएलसी वागीश पाठक का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनपद के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
एमएलसी वागीश पाठक के प्रयास रंग लाए, लगभग ₹15 करोड़ की लागत से 11 महत्वपूर्ण मार्गों को मिली शासन की स्वीकृति

6.6K views

























































































