मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ढाबे पर विवाद के बाद खाद व्यापारी के बेटे पर फायरिंग, हाथ में लगीं तीन गोलियां

October 20, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे स्थित मुंशी ढाबे पर सोमवार रात खाने के दौरान हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने खाद व्यापारी के बेटे पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ में तीन गोलियां लगने की बात सामने आई है। वहीं, दूसरे पक्ष का व्यक्ति भी सिर में चोट लगने से घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीच-बचाव करने पर बढ़ा विवाद
खाद व्यापारी अमरपाल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा अंकित गुप्ता अपने सहयोगी प्रेम शर्मा के साथ सोमवार रात फरीदपुर स्थित मुंशी ढाबे पर खाना खाने गया था। आरोप है कि वहां खल्लपुर निवासी राजेश प्रताप सिंह शराब के नशे में प्रेम शर्मा के साथ गाली-गलौज और बहस कर रहा था। विवाद बढ़ने पर अंकित ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी तेज हो गई।
अमरपाल गुप्ता के मुताबिक, विवाद के दौरान राजेश प्रताप सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर अंकित को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगने से अंकित घायल होकर गिर पड़ा। अचानक हुई फायरिंग से ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

घायल युवक ने आरोपी से छीनी रिवॉल्वर

आरोप है कि फायरिंग के दौरान अंकित के हाथ में तीन गोलियां लगीं। इसके बाद उसने आरोपी से रिवॉल्वर छीन ली और घायल अवस्था में उसे अपनी गाड़ी में रखकर फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और पुलिस बल अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने अंकित से घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद अंकित ने आरोपी की लाइसेंसी रिवॉल्वर पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरे पक्ष का व्यक्ति भी घायल

घटना के कुछ समय बाद राजेश प्रताप सिंह भी घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा। उसके सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। हालांकि, उसे चोट किन परिस्थितियों में लगी, यह जांच का विषय है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया। दोनों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
फरीदपुर थाना पुलिस ने अमरपाल गुप्ता की तहरीर के आधार पर राजेश प्रताप सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस विवाद की वजह, फायरिंग की परिस्थितियों और दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि संबंधित पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights