मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसानबरेली के सरस्वती शिशु मंदिर में 121 कन्याओं का पूजन,माता कालरात्रि की आराधना कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामनाबदायूँ में दशहरा पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, 21 मजिस्ट्रेट तैनात,नौ मजिस्ट्रेट रिजर्व में रहेंगे, जरूरत पड़ने पर संभालेंगे मोर्चाएपीएम पीजी कालेज में नवरात्रि के उपलक्ष में थाल सजाओ प्रतियोगिता व देवी भजन प्रतियोगिताउझानी में बरेली-मथुरा हाईवे पर रोज लगता है लंबा जाम, धर्मकांटों पर धान की तौल से बिगड़ रहे हालात, एंबुलेंस भी फंसीकल की विजेता, आज की निर्णायक! एस्सेल की पूर्व छात्रा याशी मित्तल ने परखी नन्ही प्रतिभाएँ, डांस चैलेंज के साथ फन फिएस्टा का शानदार समापन!
Uttar Pradesh

अल्फाबेट्ज़ इंटरनेशनल प्रीस्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व, बच्चों को श्रीराम के आदर्शों पर चलने की दी प्रेरणा

October 17, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अल्फाबेट्ज़ इंटरनेशनल प्रीस्कूल में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक धर्मेंद्र यादव एवं निर्देशिका सुमन यादव ने सभी को रामनवमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। संस्थापक धर्मेंद्र यादव ने बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने तथा सत्य, सदाचार और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थी रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे, जिससे परिसर में उत्सव का माहौल रहा। शिक्षकों द्वारा रावण का पुतला तैयार किया गया। इसके बाद बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप रावण दहन किया गया। बच्चों को दशहरा पर्व के महत्व और भगवान श्रीराम के जीवन से मिलने वाली सीख के बारे में भी बताया गया। अंत में बच्चों को मिठाई वितरित की गई और विजयदशमी की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल महिमा राघव सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights