मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 17 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसान

October 17, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ: ।यूपी डास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती (ईओएफसी) योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण में गठित समूहों के सदस्यों के लिए तृतीय वर्ष का एक दिवसीय जैविक किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन विकासखंड दहगवां परिसर में ब्लॉक प्रमुख नामित गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती के लाभ, फसल पोषण प्रबंधन, पशुपालन, जैविक उत्पादों के विपणन तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अनुदान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नामित गुप्ता ने किसानों को जैविक खेती से होने वाले लाभों से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा इसके माध्यम से कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए किसानों को जागरूक किया। जिला परियोजना समन्वयक, यूपी डास्प ने रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए जैविक खेती की विभिन्न विधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जैविक खेती के दौरान किसानों के सामने आने वाली समस्याओं के निवारण एवं समाधान तथा शासन द्वारा जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए दी जा रही अनुदान राशि के संबंध में भी जानकारी दी। वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक डॉ. पी.के. वर्मा ने जैविक विधि से फसलों में पोषक तत्वों के प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र, उझानी के वैज्ञानिक डॉ. रौशन सिंह ने पशुओं के उचित रखरखाव तथा उनमें होने वाले रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में किसानों को जागरूक किया। किसानों को जैविक उत्पादों के विपणन और बिक्री के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेले में जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से जैविक उत्पादों का प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि किसान अपने उत्पादों की बिक्री स्थानीय बाजारों में कर सकें और उन्हें विपणन के बेहतर अवसर प्राप्त हों।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह, वीटीएम दहगवां, प्रमाणीकरण संस्था से श्री अवधेश कुमार सिंह तथा गठित समूहों के सदस्य एवं कृषक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सहयोगी संस्था बायोसर्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights