मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में हर्षोल्लास से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, एकजुटता का दिया संदेश

October 12, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के आरके रिसॉर्ट में अग्रकुल संस्थापक महाराजा अग्रसेन की जयंती उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के संरक्षक प्रेमशंकर अग्रवाल ने की। आयोजन में वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के जीवन दर्शन, सामाजिक आदर्शों और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता, भाईचारे एवं समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चरित्र, जीवन दर्शन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अग्रवाल सभा बदायूं के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि सभी अग्रवंशियों को एकजुट रहना चाहिए। समाज में आपसी भाईचारे और समरसता की भावना को मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। महामंत्री दिलीप अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के सच्चे पुरोधा थे। अग्रवाल समाज आज भी उनके बताए आदर्शों और सिद्धांतों पर अमल कर रहा है। जिला पंचायत के प्रमुख अभियंता पवन गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन द्वारा स्थापित जीवन मूल्य और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं तथा समाज को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम को महिला समिति की अध्यक्ष मधु अग्रवाल और निवर्तमान अध्यक्ष हरि अग्रवाल ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज की एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में राजेंद्र अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, शिवानी सिंघल, अनुभा अग्रवाल, डॉ. आरके अग्रवाल, डॉ. एसएन गोविल, प्रमोद गोयल, शैलेंद्र अग्रवाल, अजय गोयल, रवि बंसल, मुनीश अग्रवाल, शरद बंसल, नीलम अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, आशीष सिंघल, ऋषि अग्रवाल, दिनेश गोयल, शांतनु बंसल, रेनू अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, विमल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, आशु अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, छाया बंसल और सागर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिलीप अग्रवाल ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights