मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जेएस कॉलेज में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता हुई

October 11, 2026By admin0 comments
👁 58 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जेएस (पीजी) कॉलेज में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वामी विवेकानंद एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता विषय पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. निशि अवस्थी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के महत्व, मतदाताओं के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक करना रहा। भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने विचारों के माध्यम से मतदान की महत्ता, लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक मतदाता की भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक दायित्व भी है। जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला होता है। इस अवसर पर एनएसएस की दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी छविराम सिंह एवं डॉ. अंशुमान गुप्ता ने मतदाता जागरूकता के महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति सजग रहने तथा अपने परिवार और समाज के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के उपप्राचार्य राहुल कुमार ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। सभी ने लोकतंत्र में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने और अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डॉ. कृष्ण गोपाल, अजय पाल, रितु दीक्षित, सना खान, रंजना बघेल, फिरदौस बी, उमरा खान तथा कॉलेज मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भास्कर सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights