मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स के दो बैचों का प्रशिक्षण सम्पन्न

October 11, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ, । जनगणना 2027 के द्वितीय चरण हेतु नामित फील्ड ट्रेनर्स के दो बैचों का प्रशिक्षण आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। दिनांक 08 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं एवं निर्धारित प्रश्नों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सभी फील्ड ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए स्व-गणना (Self Enumeration) में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा इसे चार्ज स्तर पर सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक करना एवं उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना सभी संबंधित कार्मिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनर्स से अपेक्षा की कि वे चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को गुणवत्तापूर्ण, रोचक एवं जानकारीपरक प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि जनगणना संबंधी प्रक्रियाओं एवं प्रश्नों की स्पष्ट समझ विकसित हो सके तथा जनगणना कार्य का सुचारु एवं सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण के समापन के साथ ही फील्ड ट्रेनर्स को चार्ज स्तर पर आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने तथा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights