मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सदस्य विधान परिषद वागीश पाठक, बदायूं की राजनीतिक व संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा

October 11, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य वागीश पाठक ने नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच बदायूं जनपद की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। भेंट के दौरान सदस्य विधान परिषद वागीश पाठक ने रक्षा मंत्री को बदायूं जनपद में चल रही राजनीतिक गतिविधियों, संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं जिले में वर्तमान समय में चल रही विभिन्न परिस्थितियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही उन्होंने जनपद में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को लेकर भी चर्चा की। वागीश पाठक ने रक्षा मंत्री को भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा जिले में चल रहे जनसंपर्क अभियानों की जानकारी देते हुए स्थानीय जनभावनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के सतत प्रयासों की सराहना करते हुए जनहित एवं संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बदायूं में भारतीय जनता पार्टी का संगठन भविष्य में और अधिक मजबूत होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, जनसेवा तथा जिले के समग्र विकास को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights