मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन नो देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

October 11, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ आज से हो गया। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पर्व को लेकर शहर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शहर के साहूकारा स्थित नो देवी मंदिर में सुबह चार बजे से ही देवी भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। सुबह से ही मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
वहीं, नवरात्रि के अवसर पर लोगों ने अपने घरों में भी मां दुर्गा की स्थापना की। भक्तों ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की और नौ दिनों तक व्रत रखने का संकल्प लिया। घरों में माता रानी के भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ के साथ नवरात्रि की शुरुआत हुई।
नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। श्रद्धालु पूरे नवरात्रि श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत रखकर माता रानी की आराधना करेंगे।
देवी भक्तों में रिचा देवी , रौनक जायसवाल , प्रमोद कुमार अग्रवाल और मंदिर के महंत ने कहा कि यह प्राचीन मंदिर है इस मंदिर कि मान्यता है कि जो भक्त जो मांगता है उसकी मुराद पूरी होती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights