बरेली । बाबा त्रिवटीनाथ मन्दिर में संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन कराया जाना सुनिश्चित हुआ है जिसमें वृन्दावन के सुविख्यात कथा व्यास पंडित माधव उपाध्याय द्वारा मन्दिर के श्री रामालय में सोमवार दिनांक 12 अक्टूबर से रविवार 18 अक्टूबर तक समय सांयकाल 5 से 7 बजे तक अनवरत किया जायेगा। मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि पं माधव उपाध्याय द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन विगत 5 वर्षों से निरन्तर मन्दिर सेवा समिति के तत्वाधान में किया जा रहा है ।कथा व्यास माधव उपाध्याय को श्रीमद्भागवत कथा गुणगान में पारंगता अपने पिता सुप्रसिद्ध कथा शिरोमणि पं देवेंद्र उपाध्याय से प्राप्त हुई है । मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बरेली की धर्मपरायण भक्तजनो से आवाहन किया है कि इस अति दुर्लभ अवसर का लाभ उठा कर परम पुण्य के भागी बने।