मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सरकारी जमीन, रास्ते और नाले पर कब्जे के खिलाफ भाकियू चढूनी का प्रदर्शन

October 9, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास गृह पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नई सराय क्षेत्र में सरकारी जमीन, सार्वजनिक रास्ते और मुख्य नाले की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अंजनी कुमार राय को सौंपा। साथ ही अतिक्रमण हटवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आवागमन बंद होने और जलभराव का खतरा

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


यूनियन का आरोप है कि बीएसएनएल कार्यालय के पीछे नई सराय क्षेत्र में सरकारी जमीन और आठ फीट चौड़े सार्वजनिक रास्ते पर पक्का निर्माण कर लिया गया है। इससे स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं, मुख्य नाले की भूमि पर कथित कब्जे से आसपास की कॉलोनियों की जल निकासी प्रभावित होने और आगामी दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा होने की आशंका जताई गई है। ज्ञापन के माध्यम से सरकारी जमीन की पैमाइश कराने, सार्वजनिक रास्ते और नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई। संगठन ने ‘प्रेमा की जमीन’ से कथित अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर 9 अक्टूबर से मालवीय आवास गृह पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का भी ऐलान किया।
प्रदर्शन के दौरान बीयीशुदास, दिलशाद, यादवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, नूरुद्दीन, भगवान दास, शरीफ अब्बासी, सत्येंद्र यादव, परवेज, बादशाह, जुबैर, नौशाद, कल्लू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights