मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 8 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पंचायत सहायकों की समस्याओं के समाधान को लेकर यूनियन की बैठक, कार्रवाई वापस कराने की पहल

October 8, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में धरना-प्रदर्शन के दौरान पंचायती राज मंत्री से मिलने गई अंतिम डेलिगेशन टीम के सदस्यों के साथ विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शामिल हुए, बैठक में संगठन को और मजबूत करने तथा पंचायत सहायकों की समस्याओं के समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, प्रदेश टीम के विस्तार, जनपदवार बैठक आयोजित कर धरना-प्रदर्शन के दौरान सामने आई समस्याओं के समाधान तथा पंचायत सहायकों के विरुद्ध हुई कार्रवाइयों को वापस कराने के लिए डेलिगेशन के माध्यम से पत्राचार करने पर चर्चा हुई, यूनियन ने प्रत्येक माह ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया, इन बैठकों के माध्यम से पंचायत सहायकों की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी, साथ ही संगठन की गतिविधियों एवं सूचनाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए आईटी टीम के गठन का भी निर्णय लिया गया, इसके अगले दिन पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त निदेशक एस.एन. सिंह से मुलाकात की, प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री सतेन्द्र, जिलाध्यक्ष कौशाम्बी आशीष कुमार सरोज तथा जिला प्रभारी आजमगढ़ प्रियंका भारती मौजूद रहीं, प्रतिनिधिमंडल ने धरना-प्रदर्शन के दौरान पंचायत सहायक साथियों के विरुद्ध की गई कार्रवाइयों को वापस लेने के संबंध में संयुक्त निदेशक के साथ वार्ता की, यूनियन के अनुसार, संयुक्त निदेशक ने बताया कि नवनियुक्त निदेशक के पदभार ग्रहण करने के बाद इस विषय में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, साथ ही, यूनियन के अनुसार, मंत्री के निर्देशानुसार पंचायत सहायकों के विरुद्ध की गई कार्रवाइयों को वापस लेने की प्रक्रिया सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन दिया गया, इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने कंसल्टेंट इंजीनियर के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे से भी मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की, यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक साथियों के सम्मान, अधिकार एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है और संगठनात्मक स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेगा,।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights