मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 8 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

October 8, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का जनपद बदायूं में भव्य आयोजन किया गया। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में सहसवान से बदायूं स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज तक यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। सहसवान से शुरू हुई यात्रा बदायूं की ओर बढ़ी तो रास्ते में बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते गए। आयोजकों के अनुसार यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्षों को रेखांकित करते हुए उनके कार्यों एवं उपलब्धियों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा में शामिल लोगों के लिए उझानी और जिला पंचायत आवास पर भोजन की व्यवस्था की गई। इसके बाद यात्रा बदायूं पहुंची, जहां इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों में उत्साह और जोश नजर आया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights