मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 8 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में 16 अक्टूबर से शुरू होगा श्री श्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव,बंगाल से आए मूर्तिकार दिन-रात जुटे मूर्तिया बनाने मेंजनगणना ट्रेनर्स का के द्वितीय चरण हेतु फील्ड प्रशिक्षण प्रारंभएरियर भुगतान को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने खोला मोर्चा, 17 अक्टूबर को धरने और तालाबंदी की चेतावनीपंचायत सहायकों की समस्याओं के समाधान को लेकर यूनियन की बैठक, कार्रवाई वापस कराने की पहलपूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा‘सेवा संकल्प अभियान’ में राजकीय महाविद्यालय के शिक्षक राजकीय महिला महाविद्यालय में करेंगे मार्गदर्शन और अध्यापन
Uttar Pradesh

शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर में अभिभावकों ने किया अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर-पुस्तिकाओं का अवलोकन

October 8, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
बदायूँ। विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर, में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के उपरांत अभिभावकों के लिए उत्तर-पुस्तिका अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर अपने शिशुओं की परीक्षा उत्तर-पुस्तिकाओं का गहन अवलोकन किया तथा उनकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की। प्रत्येक कक्षा के कक्षाचार्य द्वारा अभिभावकों को उनके शिशुओं की उत्तर-पुस्तिकाएं दिखाई गईं। अभिभावकों ने परीक्षा में हुई गलतियों एवं कमियों को समझा और उनके सुधार के लिए कक्षाचार्यों से चर्चा-वार्ता की। इस दौरान अनेक अभिभावकों ने अपने शिशुओं की शैक्षिक प्रगति को और बेहतर बनाने के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने भी अभिभावकों से संवाद करते हुए शिशुओं के सर्वांगीण एवं शैक्षिक विकास में विद्यालय के साथ अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता को आवश्यक बताया। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के गृहकार्य में सहयोग करने के साथ-साथ उनके दैनिक अध्ययन, व्यवहार एवं दिनचर्या का नियमित निरीक्षण करें तथा घर पर अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएं। विद्यालय के परीक्षा विभाग प्रमुख आचार्य नरेश पाल सिंह ने बताया कि उत्तर-पुस्तिकाओं का अभिभावकों को अवलोकन कराने का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी गलतियों एवं कमियों से परिचित कराना तथा उन्हें दूर करने के लिए प्रभावी प्रयास करना है, जिससे विद्यार्थी आगामी परीक्षाओं में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights