मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में कांग्रेस का आक्रामक शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ मार्च निकाला,हंगामा

October 7, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के ऐतिहासिक अम्बेडकर पार्क में आज कांग्रेस पार्टी के बैनर तले एक विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए *वोट चोर गद्दी छोड़ के गूंजते नारों के साथ एक उग्र मार्च निकाला। इस पूरे आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना लाल सागर शहर अध्यक्ष ने की, मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सचिव सहप्रभारी प्रदेश कांग्रेस कुणाल चौधरी मौजूद रहे विशिष्ट वक्ता के रूप में ओमकार सिंह पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदेश कांग्रेस, पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं अंकित चौहान उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं उपस्थित थे जबकि आयोजन की जिम्मेदारी मोरपाल प्रजापति महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं ने बखूबी संभाली। राष्ट्रीय सचिव प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी कुणाल चौधरी का तीखा हमला: “लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क पर उतरना मजबूरी” कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी कुणाल चौधरी ने केंद्र सरकार और चुनाव प्रणाली पर कड़े प्रहार किए। कुणाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा: “आज देश के लोकतंत्र को दीमक की तरह अंदर से खोखला किया जा रहा है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जनता के मतों की चोरी कर सत्ता हथियाने की जो साजिश रची जा रही है, उसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का यह नारा सिर्फ एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि देश के संविधान और आम जनता के अधिकारों को बचाने की अंतिम पुकार है। आज जनता जाग चुकी है और तानाशाही ताकतों को उखाड़ फेंकने के लिए सड़क पर उतर आई है।” मुन्ना लाल सागर बोले— जनता अब सब समझ चुकी है धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ नेता मुन्ना लाल सागर ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर जनादेश को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। मुन्ना लाल सागर ने कहा: “बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पवित्र संविधान ने हमें वोट का जो अधिकार दिया है, आज उसी अधिकार पर डाका डाला जा रहा है। हमारे मेहनतकश कार्यकर्ता और आम जनता इस नाइंसाफी के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। जब तक चुनावी शुचिता और पारदर्शिता बहाल नहीं होती, हमारा यह संघर्ष और आंदोलन लगातार जारी रहेगा। ओमकार सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार दिया ओमकार सिंह ने कहा: “देश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, और जनता का ध्यान भटकाने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। अब जनता बदलाव का मन बना चुकी है।” अंकित चौहान ने कहा: “युवाओं और आम नागरिकों को अपने हकों के लिए आगे आना होगा। यह मार्च इस बात की गवाही दे रहा है कि सत्ता के अहंकार को अब जनता की एकता ही धूल चटाएगी।” मोरपाल प्रजापति के संयोजन में सफल रहा आयोजन मोरपाल प्रजापति ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और दूर-दराज से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जनता का मिल रहा अपार समर्थन इस बात का प्रमाण है कि लोग इस व्यवस्था से त्रस्त हो चुके हैं। अम्बेडकर पार्क से शुरू हुआ यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और महिलाएं हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर शामिल हुई अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव एवं जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह ने सयुक्त रूप से केंद्र और चुनाव प्रक्रिया पर तीखे हमले किए। उन्होंने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और चुनावी पारदर्शिता पर जोर दिया संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेश तोमर, गौरव सिंह राठौर, इखलास हुसैन, शेखूरपुर विधानसभा से शाहजहाँ खान, मुशर्रफ, सुनीता सिंह, उपासना चौहान, सुधीर उपाध्याय , आसिफ, ओमप्रकाश, अरुण पाराशर, मुजाहिद, इस्माइल, रफीक, प्रजापति, अजय, विसारत, अकिल अहमद, भगवान दास, सोमपाल शाक्य, मीना शाक्य, आसमा, मनोज, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश, ओमेंद्र कुमार, प्रशांत, असरुद्दीन, इसरार आदि सैकड़ों कांग्रेजन मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights