मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अपराध की पुनरावृत्ति रोकने को दंड के साथ सुधार, शिक्षा और रोजगार पर जोर

October 7, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति का वार्षिक अधिवेशन समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के मुख्य आतिथ्य तथा समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कल्याण मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। अधिवेशन में प्रदेश के सभी 75 जनपदों से आए समिति के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। अधिवेशन को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री,असीम अरुण ने कहा कि अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के लिए केवल दंड देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपराधियों के सुधार के साथ शिक्षा, कौशल विकास, नशामुक्ति और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज में अपराध की रोकथाम के लिए शासन-प्रशासन के साथ सामाजिक संस्थाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव ने जेल सुधार, बंदी पुनर्वास, कौशल प्रशिक्षण तथा रिहाई के बाद रोजगार से जोड़ने के लिए समिति की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए अपराध निरोध और बंदियों के पुनर्वास के लिए प्रभावी प्रयास जारी रखने की बात कही।
इस अवसर पर समिति की सेवा पत्रिका का विमोचन भी किया गया। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ महिला प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान अपराध निरोध, जेल सुधार, बंदी पुनर्वास और जनजागरूकता के क्षेत्र में समिति की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। अंत में समिति ने भविष्य में भी शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अपराध की रोकथाम, जेल सुधार, बंदियों के पुनर्वास और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रभावी कार्य करने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights