मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बिल्सी में विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब

October 7, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में बुधवार को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य शुभारंभ किया गया। यात्रा के रवाना होने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक हरीश शाक्य का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया गया। यात्रा के पहले ही दिन विभिन्न पड़ावों पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के प्रथम पड़ाव ग्राम निजामपुर में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विधायक हरीश शाक्य और यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद हैदलपुर में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बरायमय खेड़ा में भी ग्रामवासियों ने यात्रा का अभिनंदन किया। वहीं गुराई में पोप सिंह स्मारक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। इस दौरान विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ है और इसी मंत्र को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ ही उनका लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वह पूरी तरह संकल्पित हैं और क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विधायक ने यात्रा के दौरान मिले जनसमर्थन और स्वागत के लिए ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि निजामपुर, हैदलपुर, बरायमय खेड़ा और गुराई के लोगों ने जिस गर्मजोशी और अपार स्नेह के साथ यात्रा का स्वागत किया है, वह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनता का यह स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी ताकत और हौसला है। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights